फर्रुखाबाद में गंगा का उफान जारी, 136 मीटर रिकॉर्ड जलस्तर
फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ से लगभग एक सैकड़ा से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। इस वर्ष जुलाई के दूसरे सप्ताह में ही गंगा उफान पर आ गई हैं।बहरहाल सोमवार को गंगा नदी में नरोदा बांध से 13 जुलाई को सुबह और शाम को 76029 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर 136 मीटर रिकॉर्ड हुआ है जो की चेतावनी बिंदु से 60 सेंटीमीटर कम है।10 सेमी पानी घटा है।