जहानाबाद: व्यवहार न्यायालय परिसर में शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक युवक गिरफ्तार, घायल होने पर कराया गया इलाज
जहानाबाद पुलिस ने जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर से शराब के नशे में हंगामा करते विशुनगंज मोहल्ले निवासी छोटू कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वह घायल भी पाया गया जिसके कारण उसे सदर अस्पताल में इलाज भी कराया गया तत्पश्चात् उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही बुधवार शाम करीब 7 बजे तक जारी है।