जहानाबाद: पुलिस केंद्र में होम गार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 264 अभ्यर्थी सफल
जहानाबाद जिले के पुलिस केंद्र में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए दिनांक 2 जुलाई को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1399 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें 966 अभियार्थी सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन के द्वारा जानकारी दी गई कि सम्मिलित अभ्यर्थियों में दौड़ परीक्षा के दौरान 363 अभियार्थी सफल हुए। जबकि अंततः 264 अभियार्थी सफल हुए।