जहानाबाद: जिला पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुँचीं डीएम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जहानाबाद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 जुलाई 2025 को जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों 216 जहानाबाद,217 घोसी एवं 218 मखदुमपुर में व्यापक निरीक्षण किया गया।