जहानाबाद: खेत से लौटते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, हुआ हादसा
जिले में बिजली विभाग की लापरवाहियों का नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला कल्पा थाना क्षेत्र के भवानी चक गांव का है। जहां खेत में काम करने गए सुरेंद्र सिंह बिजली की चपेट में आ गए। लोग बचाव के लिए जुट पाए उसके पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ सभी का रो रो कर बुरा हाल है।