काको: कडडुआ पुल पर बरातियों से भरी सूमो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो आया सामने
Kako, Jehanabad | Apr 26, 2026 काको-जहानाबाद एनएच-33 पर खालिसपुर के पास कड़रुआ पुल के समीप शनिवार देर रात बरातियों से भरी सूमो में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोक सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर डायल 112 पहुंची और आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि घटना का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।