गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शुक्रवार सुबह से मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। परिजनों ने अभी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। दूर-दराज से रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सपा मंत्री एवं पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार के लिए बातचीत कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।
निषाद समाज समेत अन्य नेताओं के गोंडा पहुंचने की सूचना के बाद परसपुर, तरबगंज, नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। करनैलगंज से गांव जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग और पुलिस की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव के लिए लखनऊ से गोंडा रवाना हो चुके हैं। उन्हें रोकने के लिए कर्नलगंज चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स और बैरिकेडिंग की गई है। गोंडा कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस और सर्किट हाउस के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#गोंडा #विनोदसाहनी #विनोदसाहनीहत्याकांड #डॉसंजयनिषाद #योगेशप्रतापसिंह #निषादसमाज #गोंडान्यूज #BreakingNews
Gonda, Gonda | Sep 11, 2026