बिलग्राम: दुर्गागंज गांव में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, पांच लोगों पर हमला करने का आरोप
Bilgram, Hardoi | Jun 19, 2026 हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हुए हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोगों में आपस में विवाद हो रहा था उन्हें रोकने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।