श्योपुर: हजारेश्वर मेले में दो गुटों में संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे, कोतवाली थाने में दोनों पक्षों पर कार्यवाही
श्योपुर। शहर के ऐतिहासिक श्रीहजारेश्वर मेले में रविवार की रात्रि 11 बजे अचानक दो गुटो में धक्कामुक्की को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ा कि कुछ ही देर में दोनो लोगो के करीब आधा दर्जन लोग एक दूसरे की मारपीट करने लगे और लात-घूंसो की बारिश कर दी। मेला चैकी के पुलिसकर्मी दोनो पक्षो को लेकर कोतवाली थाने पहंुच गये जहां दोनो पक्षो पर केस दर्ज कर लिया है