उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़प लेने व महिला की हत्या करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Jan 18, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने पूरा मामले की तहरीर देते हुए बताया, चार लोगों ने महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसकी संपत्ति को हड़प लिया, जब महिला ने इसका विरोध किया तो षड्यंत्र के तहत महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी, वहीं आज उरई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।