अमरोहा: अमरोहा शहर में अवैध पशु कटान का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Nov 6, 2026 अमरोहा में अवैध पशु कटान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घर के अंदर कटरे का कटान कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 64 किलो मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस कटरे का पाया गया है।