धर्मशाला: जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन: जिला एवं सत्र न्यायधीश राजीव बाली
जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 10176 केस लगाए गए,जिसमें अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट के 2318 केसों, प्री-लिटिगेशन के 441 तथा पोस्ट लिटिगेशन के 1078 केसों में समझौत किया गया।