गुरूर: ग्राम पेंडरवानी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 50 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Gurur, Balod | Mar 19, 2026 सामने की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को अचानक खेत की तरफ मोड़ दिया, जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार अर्जुन राम साहू ट्राली के नीचे आ गया। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से अर्जुन राम के सिर में गंभीर चोट आई है। गुरुर स्थित मर्च्युरी मे पीएम के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया है।