रावतभाटा: जावदा को उपतहसील बने ढाई साल से हुआ अधिक समय ,, सरकारी कार्य नहीं होने 70 किलोमीटर दूर रावतभाटा काटने पड़ रहे चक्कर
रावतभाटा तहसील के जावदा उपतहसील बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्य को आसान करने के लिए 9 जून 2021 को घोषणा की थी । जिसकी अधिसूचना 16 जून 2021 को जारी हुई । इसके बाद जावदा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय का बन्द पड़े भवन को उपतहसील बनाया गया । जहां अधिकारीयों कर्मचारीयों ने 4 दिन बैठकर कामकाज तक नहीं किया ।