रावतभाटा: अवैध नल कनेक्शन को रेगुलाइज करवाने की अन्तिम तारीख 28 फरवरी ,, नहीं करवाने पर होगी FIR
सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभागीय सचिव डॉ समित शर्मा के आदेशानुसार अवैध नल कनेक्शन हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत 19 फरवरी से अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए उपभोक्ता विभागीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं । अभियंता सुनील गुप्ता ने बताया 28 फरवरी बाद अवैध कनेक्शन पाया गया तो कानूनी कार्रवाई व पुलिस FIR दर्ज की जाएगी ।