रावतभाटा: नये मोबाइल की जींद को लेकर वार्ड नं 39 18 वर्षीय युवक घर से हुआ लापता ,, रावतभाटा थाने में दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
रावतभाटा वार्ड नं 39 कुम्हार मोहल्ला निवासी रामस्वरूप कोली ने बताया कि गत तीन दिन पूर्व रामस्वरूप ने पुत्र सूरज की पेंट धोने के लिए वाशिंग मशीन में डाल दी थी। गलती से पेंट की जेब में सूरज का मोबाइल रह गया था जो खराब हो गया । पिता रामस्वरूप ने कहा कि 2 दिन बाद पेमेंट पर नया मोबाइल दिला दूंगा । लेकिन तुरंत मोबाइल नहीं मिलने से बिन बताये सूरज घर से हुआ लापता ।