रावतभाटा: आल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम यूनिट द्वारा रावतभाटा में निशुल्क परामर्श जांच शिविर का किया गया आयोजन
18 फरवरी को रावतभाटा वार्ड 39 आदर्श नगर में निशुल्क परामर्श जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवार्थ पैथोलॉजी लैब के संचालक चेतन सिंह सांखला ने बताया कि शिविर में सेवार्थ पैथोलॉजी लैब रावतभाटा द्वारा निशुल्क जांच की गई। शिविर में 200 से अधिक मरीजों के थायराइड, एचबीए, सीबीसी, लीवर, किडनी, लिपिड, शुगर, यूरिन की जांच निशुल्क की गई। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई सभी जांचे व दवाईयां भी निशुल्क दी गई।