जहानाबाद: ठीकरौर गांव में ट्रैक्टर की चोरी करने आए चोरों ने तीन लोगों को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जहानाबाद के ठीकरौर गांव में ट्रैक्टर की चोरी करने पहुंचे चोरों ने ट्रैक्टर मालिक के परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल शुबोध कुमार, प्रमोद कुमार, एवं बिनोद कुमार को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है।