जहानाबाद: पटना गया रेल खंड के जहानाबाद स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की हुई मौत, शव की अब तक नहीं हुई है पहचान ।
पटना गया रेलखंड के जहानाबाद स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। हालांकि अब तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा रेल पुलिस को सूचना दी गई। तो रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल लेकर आई और शव की शिनाख्त करने में जुटी है।