जहानाबाद: दो बार के सांसद रह चुके अरुण कुमार ने की प्रेस वार्ता, चुनाव आयोग को लिखा पत्र : बिहार सरकार के मंत्री की कि शिकायत।
सोमवार की सुबह जहानाबाद में जिले के दो बार के सांसद रह चुके डॉ अरुण कुमार ने प्रेस वार्ता की। जहां की उन्होंने मीडिया से बात कर बताया की बिहार सरकार के मंत्री जहानाबाद में चुनाव में धांधली करना चाहते हैं और इसी की लिखित शिकायत मैने चुनाव आयोग में की है। अगर चुनाव आयोग इस पर ध्यान नही देगा तो चुनाव की पारदर्शिता खराब हो जायेगी ।