जहानाबाद: दो बार के सांसद रह चुके डॉ अरुण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, रोते हुए आ रहे नज़र
जहानाबाद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जहानाबाद के दो बार के सांसद रह चुके डॉक्टर अरुण कुमार हैं और डॉक्टर अरुण कुमार वीडियो में रोते हुए नजर आ रहे हैं। हमने वीडियो की तफ्तीश की तो मालूम चला कि अरुण कुमार पूर्व राज्य सभा सांसद किंग महेंद्र जो की जहानाबाद के रहने वाले थे उनको याद कर वे भावुक हो जाते हैं।