आगर: बडौद रोड चौराहे पर हृदयेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ सावन समाप्ति का आयोजन
आगर में आज शनिवार की शाम को 6 बजे बडौद रोड चौराहे पर हृदयेश्वर महादेव मंदिर पर सावन समाप्ति का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर पर अभिषेक, हवन पूजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। महादेव को भोजन प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बडौद रोड चौराहा के व्यापारी गण मौजूद रहे।