संडीला: सण्डीला के उपजिलाधिकारी संजय कुमार अग्रहरी को सदर तहसील का चार्ज दिया गया
Sandila, Hardoi | Jun 14, 2026 हरदोई में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपजिलाधिकारी हरदोई मयंक कुंडू को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह सण्डीला के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) संजय कुमार अग्रहरी को उपजिलाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट सदर हरदोई का दायित्व सौंपा गया है।