🚨 बलरामपुर में सरकारी गेहूं खरीद में बड़ा गबन! 🚨
59.59 लाख रुपये का गेहूं घोटाला सामने आया
228.764 मीट्रिक टन गेहूं गायब,प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सरकारी धन से खरीदे गए गेहूं को भारतीय खाद्य निगम में सुपुर्द न किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। नचौरा-नचौरी और कौवापुर गेहूं क्रय केंद्रों की जांच में 228.764 मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक गायब मिला। इसकी अनुमानित कीमत 59,59,302.20 रुपये बताई गई है।
जांच के दौरान नचौरा-नचौरी केंद्र के गोदाम की चाबी नहीं मिली, जबकि खिड़कियों से देखने पर गोदाम में गेहूं भंडारित नहीं होने की स्थिति सामने आई। वहीं कौवापुर केंद्र पर जांच के दौरान गोदाम में स्टॉक शून्य मिला, जबकि अभिलेखों के अनुसार बड़ी मात्रा में गेहूं शेष होना चाहिए था।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और क्रय केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी पर सरकारी गेहूं के गबन का आरोप है। मामले में तुलसीपुर थाने में धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रकाश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी दुल्हिनडीह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अब सवाल यह है कि सरकारी धन से खरीदा गया इतना बड़ा गेहूं आखिर गया कहां?
जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
#Balrampur #Tulsipur #WheatScam #GehuGaban #GovernmentWheat #PoliceAction #BalrampurNews #UPNews #तुलसीपुर #बलरामपुर #गेहूँगबन #पुलिसकार्रवाई #सरकारीगेहूं
Balrampur, Balrampur | Sep 13, 2026