शामली: थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नकाबपोश हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें 3 बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हमलावर एक ई—रिक्शा को रूकवाने के बाद चालक को बेरहमी से पीटते और खुलेआम मौके से निकलते हुए नजर आ रहे हैं।