शामली: पंजोखरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शामली जिले के कांधला विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन पंजोखरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड में भभीसा से अयान, 200 मीटर दौड में डांगरोल से खुशी, 400 मीटर दौड में डांगरौल से निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।