शामली: थानाभवन के पीएनबी बैंक के एटीएम पर कार्ड बदलकर 59 हजार की नकदी निकाली, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव दखौडी जमालपुर निवासी ग्रामीण अंकुर कुमार ने थानाभवन थाने पर शिकायत की है। शिकायकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने थानाभवन के पीएनबी बैंक के एटीएम पर उसका कार्ड बदलते हुए खाते से 59 हजार रूपए की नकदी निकाल ली। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है।