शामली: बरनावी गांव में बाइक से हुडदंग मचाने वाले युवकों का वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने कैराना पुलिस को दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बाइकों के तेज आवाज साइलेंसर के द्वारा गांव में हुडदंग मचा रहे हैं। मामले में आलाधिकारियों से शिकायत कर बताया गया कि करीब 16 लोग गांव में रोजाना इस तरह की हरकतें करते हैं।