शामली: सिल्वर बेल्स स्कूल में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, सीडीओ ने विजेताओं को किया सम्मानित
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शामली के सिल्वर बैल्स स्कूल में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस दौरान सीडीओ विनय कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।