ललितपुर: पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा व साइबर थाने का एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा व साइबर थाने का एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अपराध शाखा व साइबर थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों व पत्रावलियों का अवलोकन किया। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बाद में सभी रजिस्टरों व पत्रावलियों के रखरखाव हेतु दिशा निर्देश दिए।