सनातन पाठशाला की संस्कारशाला का शुभारंभ
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #sanatandharma
उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित लीगेसी वर्ल्ड स्कूल में 10 सितंबर को सनातन पाठशाला समिति की ओर से प्रथम संस्कारशाला का शुभारंभ किया गया। समिति संयोजक आशीष सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।
मुख्य प्रशिक्षक जगदीश चंद्र पालीवाल ने भगवद्गीता का सरल एवं व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने बच्चों को श्लोक एवं मंत्रों का अभ्यास भी करवाया। सरस्वती माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल सूत्र बताए। आशीष सिंहल ने रचनात्मक खेलों तथासरल ध्यान अभ्यास करवाया। मुख्य अतिथि गोपाल कनेरिया ने माता-पिता एवं शिक्षकों का महत्त्व रोचक कहानियों और पहेलियों के माध्यम से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य झुमुर गहलोत ने स्वागत किया तथा निदेशक प्रतीक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
संयोजक सिंहल ने बताया कि समिति की ओर से उदयपुर के अनेक राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से छोटी आयु के बच्चों के लिए संस्कारशालाएं संचालित की जाएंगी। इनमें संस्था से जुड़े अनुभवी प्रशिक्षक बच्चों को संस्कार, सफलता और चरित्र निर्माण के सूत्र सिखाएंगे। संस्कारशाला की गतिविधियों में प्रार्थना, ॐकार, श्लोक-मंत्र अभ्यास, प्रेरक कहानियां, संस्कार सूत्र, रचनात्मक खेल, योग, ध्यान अभ्यास को शामिल किया जाएगा।
NEWS BY :-
आशीष सिंहल,
संयोजक, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026