शाहजहांपुर: गड्ढों और जलभराव से बेहाल स्टेशन-रोडवेज मार्ग, टैंपो और ई-रिक्शा चालकों ने क्या कहा सुनिए
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी के बीच रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव से वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी टैंपो और ई-रिक्शा चालकों को हो रही है। उनका कहना है कि रोज़ाना वाहन गड्ढों में फंसते हैं, खराब होते हैं और सवारियों को भी दिक्कत उठानी पड़ती है।