बिछिया: सिंघोरी में गूंजा राम नाम, विधायक नारायण सिंह पट्टा भी हुए शामिल!
घुटास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघोरी में शुक्रवार 29 मई को आयोजित रामधुन कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी 29 मई शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई l बताया गया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।