कांके: रांची सिविल कोर्ट सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 रांची सिविल कोर्ट सभागार में शनिवार दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई न्यायाधीश, अधिवक्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि अदालत का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को न्याय मिले, ताकि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बना रहे।