फरसगांव: थाना प्रभारी ने नगर के स्कूलों में स्टूडेंट्स को नए कानून, साइबर क्राइम व महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु किया जागरूक
मंगलवार को फरसगांव थाना प्रभारी नरेश के द्वारा नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल में पड़ने वाले छात्र छात्राओं को जुलाई से लागू हुए तीन नए कानून , साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, बच्चो और महिलाओं के सम्बंधित अपराधो के बारे में, यातायात नियमो के बारे में, सोशल मीडिया में होने वाले अपराधो के बताते हुए उनके रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।