कोंडागांव: भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर में अध्ययन हेतु जिले के 4 विद्यार्थी हुए चयनित, कलेक्टर व एसपी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
भारतीय षिल्प संस्थान जयपुर में अध्ययन के लिए जिले के चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है।इनमें डोंगरीगुड़ा कड़ईचेपड़ा पारा के साहिल विश्वकर्मा,रोशन विश्वकर्मा व रांधना की लीना विष्वकर्मा का लौह शिल्प तथा दहिकोंगा के ऋषिकेश नाग का बेलमेटल हेतु चयन किया गया है।मंगलवार को चयनित विद्यार्थियों को कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बधाई दिये।