गनाेड़ा: चंदूजी का गढ़ा में अष्टमी व्रत उद्यापन समारोह संपन्न
चंदूजी का गढ़ा में तेरह मासिय अष्टमी व्रत उद्यापन समारोह आशापूरा मंदिर में मंगलवार सुबह 11 बजे पंडित प्रवीण मेहता एवम लोकेश जानी के आचार्यत्व में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षत्रिय, कलाल, तेली , एवम सेवक, समाज की सभी महिलाओं द्वारा भक्ति गीत गाते हुए आशा पूरा मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।