बिल्हौर: चौबेपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घरों में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजेशॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में आग लग गई। जिससे उनकी सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई।घर में लगे बिजली के तार से शार्ट सर्किट के बाद आग पूरे घर में फैली और तीनों भाइयों के घरों को आग में चपेट में ले लिया। जिससे उनका घरेलू सामान और नकदी भी जलकर राख हो गए।