पीछे से गला दबाकर लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी कुछ घंटों में थाना सेक्टर 14 टीम ने किए गिरफ्तार।
कब्जा से लूटा गया मोबाईल फोन व 5 हजार रुपए की नगदी बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 22 अक्टूबर । 21 अक्टूबर को एक लड़के ने पुलिस थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 20 अक्टूबर की रात को यह सदर बाजार, गुरुग्राम से कैंडी (गुड़िया के बाल) बेचकर अपने घर जा रहा था। जब यह आचार्य कॉलोनी में पहुंचा तो वहां पर 4 लड़के खड़े थे उनमें से एक व्यक्ति ने पीछे से गर्दन पर चोक लगाकर इसको नीचे गिरा दिया और दूसरे व्यक्ति ने इसका मोबाइल फोन व ₹5000 लूट लिए। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर ही 21 अक्टूबर को सब्जी मंडी सैक्टर-12, गुरुग्राम से 4 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी झुग्गी सैक्टर-12, गुरुग्राम, 2. गणेश उर्फ थापा निवासी गांव भिटवारी जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड वर्तमान निवासी मंडी सैक्टर-12, गुरुग्राम, 3. हारून उर्फ अरुण निवासी गांव भरतौली जिला एटा, उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर, गुरुग्राम व 4. लालाराम निवासी गांव पगरा जिला छतरपुर, मध्य-प्रदेश वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर, गुरुग्राम के रूप में हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए इन्होंने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के साथ लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से लूटा गया मोबाईल फोन व 5 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 22, 2026