लखीसराय: मेदनीचौकी बाजार से पुलिस ने नशे की हालत में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मेदनीचौकी बाजार से 2 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर रविवार की अपराह्न 3 बजे उसे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. मामले में पुलिस ने अमरपुर गांव के रहने वाले चंद्रभूषण महतों के पुत्र रौशन कुमार व इसी गांव के रहने वाले मंटू महतो के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है. मेदनी चौकी थाना में कांड संख्या 30/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.