विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोहतास वन प्रमंडल द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं वन प्रक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण एवं जल संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास स्टालिन फिडल कुमार के नेतृत्व में सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं सासाराम सिविल कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय में पर्यावरण रथ एवं बैनर प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
डिहरी वन प्रक्षेत्र में कोर्ट परिसर में 110 तथा सुधा डेयरी परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। कशिश वाटर फॉल में प्लास्टिक उन्मूलन एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जबकि तुतलाभवानी में जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान आयोजित हुआ। विसरा स्कूल में क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बिक्रमगंज वन प्रक्षेत्र में कोर्ट परिसर में 30, अनुमंडल कार्यालय में 10 तथा विजन वर्ल्ड स्कूल में 20 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अनुमंडल प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
चेनारी वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत देवडीही पंचायत सरकार भवन परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में 30 पौधे लगाए गए। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
रोहतास वन प्रक्षेत्र के रेहल वन विभाग कैंपस में वनकर्मियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा रेहल तालाब की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकारी संस्थानों के बीच 200 पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने, पौधों की देखभाल करने, जल-वन एवं वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई। पूरे जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
#iprd
#WorldEnvironmentDay
#bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
28 views | Patna, Bihar | Jun 5, 2026