बहराइच: रामपाल पोखरे के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपाल पोखरे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।