पटना ग्रामीण: पटना के गांधी मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा
पटना के गांधी मैदान में 'जन विश्वास महारैली' को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की 'एक तरफ उत्तर प्रदेश 80 हराओ' का नारा दे रहा है। वहीं बिहार भी '40 हराओ' का नारा लगा रहा है। अगर UP और बिहार मिलकर 120 सीटें हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा। 2024 में 'संविधान मंथन' होने जा रहा है। एक तरफ संविधान के रक्षक हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं।