उचेहरा: माँ शारदा मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर जबरन वसूली और अभद्रता का आरोप
माँ शारदा मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर जबरन वसूली और अभद्रता का आरोप लगाया है। अमरपाटन के ग्राम खोखम से आए यात्रियों का कहना है कि वाहन पार्क करते समय उन्हें रसीद नहीं दी गई, जबकि लौटते समय कर्मचारियों ने गाड़ी रोककर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली। विवाद के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।