प्रतापगढ़: गैस एजेंसियों पर औचक कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर ₹7,000 का जुर्माना लगाया गया
प्रतापगढ़ जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और विधिक माप विज्ञान नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई एजेंसियों में अनियमितताएं सामने आने पर जुर्माना लगाया गया, जबकि एलपीजी सिलेंडरों में गैस की मात्रा नियमानुसार सही पाई गई। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप