प्रतापगढ़: फतनपुर के देवीप्रसाद पांडे के घर सहित तीन मकानों में 30 लाख की बड़ी चोरी
प्रतापगढ़ के फतनपुर क्षेत्र में चोरों ने देवीप्रसाद पांडे के घर सहित तीन मकानों को निशाना बनाया। रविवार सुबह 10 बजे पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत किया है।चोर खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे और देवीप्रसाद के बेटों सोनू व मोनू पांडे के परिवारों के लाखों के जेवरात सहित 46 हजार रुपये नकद समेट ले गए। कुल 30 लाख की चोरी की सूचना पर फतनपुर पुलिस जांच में जुटी है।