कैमूर डीएम कुमार अनुराग ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सीटी स्कैन और एक्स-रे व्यवस्था पर जताई नाराजगी"
कैमूर जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग कैमूर द्वारा रविवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ऑफिस, ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीटी स्कैन सेंटर, एक्स-रे विभाग और एनआरसी सहित सभी विभागों की समीक्षा की गई।
सामान्य अवलोकन में ओपीडी, वार्ड, ओटी और आईसीयू की स्थिति lसंतोषजनक पाई गई।
सीटी स्कैन सेंटर में साफ-सफाई की कमी पर डीएम ने गंभीर चिंता जताई और सख्त निर्देश दिए। एक्स-रे विभाग की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीपीएम हेल्थ और सिविल सर्जन को संबंधित एजेंसी से एक्स-रे सुविधा तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
अस्पताल परिसर में जलजमाव पर बीएमएसआईसीएल से संपर्क कर समाधान कराने को कहा। एनआरसी में बच्चों की संख्या शून्य मिलने पर डीएम ने चिंता जताई और डीपीएम हेल्थ, सिविल सर्जन व आईसीडीएस को समन्वय कर बच्चों को लाने का निर्देश दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीएम ने डॉक्टरों का रोस्टर अपडेट रखने, समय पर उपस्थिति, दवा स्टॉक अपडेट और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
Mohania, Kaimur | Aug 23, 2026