ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में घर में खेल रहे मासूम की पानी भरी बाल्टी में गिरने से हुई मौत
भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़की गांव में मंगलवार की सांय लगभग पांच बजे घर में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी भरे बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि नन्हकू के दो बेटे हैं तीन वर्षीय बेटे सत्यम के साथ डेढ़ वर्षीय लकी खेल रहा था इसी बीच वह बाथरूम में रखे पानी से भरे बाल्टी में गिर गया।