ज्ञानपुर: ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए
भदोही जिले के डीग ब्लॉक के खानापुर गांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में विधायक ने बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को शासन स्तर के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी मदद की जाएगी।