रजौली: अमावां पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष के भाई के घर लाखों की चोरी, चोरों ने 10 लाख के जेवरात व कीमती सामान ले उड़े
Rajauli, Nawada | Jun 24, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पंचायत अंतर्गत कैरिखाप गांव के दिना बीघा टोला में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने पैक्स अध्यक्ष रामाशीष यादव के भाई गोवर्धन यादव के घर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि गांव के अधिकांश लोग एक पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ के मघाड़ा गए हुए थे। देर रात लौटने के बाद सभी लोग सो गए थे।